पंचांग 06 फरवरी 2026:-
रा.मि. 17 संवत् 2082 फाल्गुन कृष्ण पंचमीं भृगुवासरे रात 2/27, हस्त नक्षत्रे रात 1/42, धृति योगे रात 1/7, कौलव करणे सू.उ. 6/31, सू.अ. 5/29, चन्द्रचार कन्या, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.
———————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 06 फरवरी 2026
वर्ष के प्रारंभ में सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी, व्यवसाय में वृद्धि होगी, राजनैतिक लाभ होगा, वर्ष के मध्य में व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा, आय के अन्य स्त्रोतों में वृद्धि होगी, पूर्व परिचित से भेंट होगी, सफलता मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा, वर्ष के अन्त में अनावश्यक विवाद से मन खिन्न रह सकता है, स्थान परिवर्तन का योग है.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के व्यवसाय में वृद्धि होगी, राजनैतिक लाभ प्राप्त होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को पूर्व परिचित कार्यो में सफलता के योग हैं, कर्क राशि के व्यक्तियों को मनोनुकूल सफलता प्राप्त होने का संकेत है, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अधिक परिश्रम होगा, यात्रा में कष्ट होगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को स्थान परिवर्तन का योग है, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों का अनावश्यक विवादों से मन द्रवित रहेगा.
———————————————————
आज का भविष्य- शुक्रवार 06 फरवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, दुबला पतला, लम्बे कद का होगा. शिक्षा उत्तम रहेगी. लेखन, अध्ययन में इनकी रूचि रहेगी. पारिवारिक दायित्वों के प्रति इनका लगाव रहेगा. माता पिता के प्रति आस्थावान रहेगी.
———————————————————
मेष- नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे. जानबूझकर गलती करने से नुकसान होगा. किसी उत्सव एवं मांगलिक कार्यों में शामिल होना पड़ेगा. मनोरंजन के अवसर मिलेंगे.
वृषभ- संतान के केरिअर की चिंता रहेगी. अधिकारी वर्ग नाराज हो सकते हैं. समस्या का समाधान होगा. मित्रता उपयोगी सिद्ध होगी. नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन होगा.
मिथुन- जो आप जो चाहते हैं वैसा हो पाना मुश्किल है. जोड़तोड़ से बचें, हानि की अशंका है. पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी. नवीन योजनाओं एवं कार्यों मे ंउत्साह बना रहेगा.
कर्क- पारिवारिक विवाद का सामना हो सकता है. कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ बढ़ेगीं. माता पिता के प्रति सहयेाग से आवश्यक जिम्मेदारी पूरी होगी. मांगलिक कार्य बनने का प्रबलीयोग है.
सिंह- साझेदारी में नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसे चाहते हैं उसे दिन की बात कह दें. शिक्षा के प्रति लगन एवं उत्साह बना रहेगा. संतान के कार्यों में खर्च होगा.
कन्या- जरूरी कार्य पहिले करें, ऐसी सुविधा बार-बार नहीं मिलेगी. अज्ञात भय एवं चिनता दूर होगी. विरोधी पक्ष के कारण थोड़ी परेशनी होगी. अचानक लाभ होगा.
तुला- कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का डट कर मुकाबला करेंगे. दूसरों के मामले से दूर रहें. पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा. यश प्राप्त होगा. निकटस्थ अधिकारी मदद करेंगे.
वृश्चिक- राजकीय मामले हल होने की उम्मीद है. आकस्मिक यात्रा होगी. पारिवारिक जवाबदारी रहेगी. मान सम्मान मिलेगा. बने बनाये कार्य में व्यवधान आ सकता है.
धनु- धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने से शांति मिलेगी. प्रियजनों से उपहार मिलेगा. धार्मिक कार्यों में यश एवं सम्मान मिलेगा.
मकर- भूमि भवन वाहन के कार्यों में खर्च होगा. नई मित्रता उपयोगी रहेगी. नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा. मानसिक प्रसन्नता रहेगी. यश मिलेगा.
कुम्भ- सामाजिक कार्यक्रमों में आप आकर्षण का केन्द्र बन सकते हैं. कार्यों में मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी. मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी. लाभ मिलेगा. यात्रा को टालें.
मीन- नकारात्मक चिंतन से मेहनत पर पानी फिर सकता है. भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी. नये अनुबंधों पर विचार विमर्श होगा. अतिथि आगमन होगा.
———————————————————
व्यापार-भविष्य:
फाल्गुन कृष्ण पंचमीं को हस्त नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी गुड, खांड, तांबा, धातु, रूई, कपास, सन, हैसियन, जीरा, धनिया एवं किराने की वस्तुओं में नरमीं का रूख रहेगा. सरसों, अरंडी, घी के भाव में तेजी होगी. भाग्यांक 1409 है.
———————————————————
