शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री से बात कर विमान हादसे की जानकारी ली

नयी दिल्ली 12 जून (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से बात कर अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे की जानकारी ली है।

गृह मंत्रालय के अनुसार अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद श्री शाह ने गुरूवार को मुख्यमंत्री पटेल से बात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री को केन्द्री की तरफ से हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया। श्री शाह ने राज्य के गृह मंत्री और अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त से भी बात की है।

उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद से लंदन जा रहा यह विमान उडान भरने के दौरान ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल और यात्रियों को मिलाकर करीब ढाई सौ लोग सवार थे।

Next Post

अमरनाथ यात्रा में तीर्थयात्रियों के लिए करीब 125 लंगर लगाए जाएंगे

Thu Jun 12 , 2025
जम्मू 12 जून (वार्ता) केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आगामी तीन जुलाई से शुरू होने वाली वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा में प्रदेश के प्रवेश द्वार लखनपुर से दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र गुफा मंदिर तक करीब 125 लंगर लगाए जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लखनपुर से बाबा बर्फानी […]

You May Like