इंदौर में पारा 43 पर स्थिर, चल रही गर्म हवाएं

इंदौर में आज तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम की गर्म हवाओं का जोर है कि देर रात तक भी लपटे महसूस को जा रही है. कल रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है. शहर में पिछले 1 सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान 42 से 43.6 डिग्री तक दर्ज हो चुका है. आज भी पारा 43 दर्ज हुआ, यह बात अलग है कि आज हल्की तपिश कम थी, लेकिन गर्म हवाओं और लू के थपेड़े लगातार जारी थे. कल रात 11 बजे तक भी गर्म लपटे चल रही थी. रात का तापमान सामान्य से 6 ज्यादा बना हुआ है. गर्म हवाओं की रफ्तार 19 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई. शहर में आमजन का दिन में निकलना दुभर हो गया है. बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है. वैसे पिछले दो दिनों से बादल छाए हुए है, लेकिन उमस और पसीने राहत नहीं मिल रही है.

Next Post

पीडब्ल्यूडी के आदेश से प्रोटोकाल की व्यवस्था बदली

Fri May 15 , 2026
इंदौर. पीडब्ल्यूडी के आदेश से पूरे प्रदेश के कलेक्टर चिंतित है. चिंता का कारण यह है कि पीडब्ल्यूडी उप सचिव ने आदेश जारी कर सभी रेस्ट हाउस का प्रभार स्थानीय कार्यपालन यंत्री को सौंप दिया. कलेक्टर के पास सिर्फ सर्किट हाउस का प्रभार रह गया, जिसमें सिर्फ चार कमरे हैं. […]

You May Like