
बालाघाट, उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन का 11 नवंबर को बालाघाट आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल डॉ. बिसेन 11 नवंबर को प्रातः 10:30 बजे सिवनी से बालाघाट के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 12 बजे बालाघाट स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
राज्यपाल डा बिसेन दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस से ग्राम गर्रा के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में सहभागिता के पश्चात दोपहर 3 बजे गर्रा से सिवनी के लिए रवाना होंगे।
राज्यपाल डा बिसेन के बालाघाट प्रवास को लेकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
