घर में घुसकर छात्रा से अश्लील हरकत 

भोपाल, 3 जनवरी. बागसेवनिया में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. आरोपी पिछले करीब छह महीने से पीडि़ता को परेशान कर रहा था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं. जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ती है. गुरुवार रात करीब दस बजे मोहल्ले में रहने वाला दीपक अहिरवार नामक युवक किशोरी के कमरे में घुस गया और बुरी नीयत से हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने लगा. पीडि़ता के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकला. घरवालों ने पूछताछ की तो पता चला कि दीपक पिछले करीब छह महीने से उसे परेशान कर रहा था. उसके बाद परिजन देर रात किशोरी को लेकर थाने पहुंचे, जहां उसने दीपक अहिरवार के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया. इसी इलाके में रहने वाली 13 साल की किशोरी गुरुवार शाम करीब चार बजे घर से बगैर बताए लापता हो गई. पुलिस ने इस मामले में सोनू नामक युवक के खिलाफ उसके अपहरण का मामला दर्ज किया है. आरोपी कटारा हिल्स थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है. पुलिस लापता किशोरी और अपहरणकर्ता की तलाश कर रही है.

00000000

पति के साथ जा रही महिला से छेड़छाड़

भोपाल, 3 जनवरी. तलैया इलाके में तीन युवकों ने पति के साथ जा रही एक महिला के साथ अश्लील हरकत की और विरोध करने पर पति से मारपीट कर दी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. जानकारी के अनुसार कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय महिला अपने बुधवार की रात अपने पति के साथ तलैया में रहने वाले रिश्तेदार के यहां आई थी. रात करीब पौने तीन बजे वह पति के साथ वापस अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में फैजान, राजू और अल्लू नामक युवकों ने महिला के साथ अश्लील हरकत कर दी. महिला के पति ने जब इसका विरोध किया तो तीनों ने उससे मारपीट कर दी. उसके बाद पीडि़ता ने सुबह थाने पहुंचकर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया.

Next Post

एक्सीडेंट में घायल युवक की दौराने इलाज मौत 

Fri Jan 3 , 2025
भोपाल, 3 जनवरी. बैरागढ़ इलाके में एक्सीडेंट में घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है. पुलिस ने टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ एक्सीडेंट का […]

You May Like