![]()
भोपाल, 3 जनवरी. बैरागढ़ इलाके में एक्सीडेंट में घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है. पुलिस ने टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ एक्सीडेंट का केस दर्ज किया था. घायल की मौत के बाद आरोपी पर धाराएं बढ़ाई जा रही हैं. जानकारी के अनुसार रतन उर्फ विराज मीना (29) बैरागढ़ कला में रहता है और ड्रायवरी करता है. बीती 22 दिसंबर की रात वह अपने दोस्त दीपक अहिरवार (28) के साथ लालघाटी से अपने घर लौट रहा था. बाइक दीपक चला रहा था. रात करीब आठ बजे दोनों आकाश गार्डन चौराहा पहुंचे. दीपक ने बैरागढ़ कला की तरफ जाने लिए बाइक मोड़ी, तभी सीहोर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक चला रहा दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठा रतन उछलकर दूर जा गिरा. दीपक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार की रात उसने दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
