सड़क क्रास कर रहे दंपति के मारी टक्कर 

भोपाल, 17 जनवरी. कमिश्नर कार्यालय के पास सड़क क्रास कर रहे एक बुजुर्ग दंपति को मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए. पुलिस ने मैजिक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. जानकारी के अनुसार केसर बाई मोगिया (60) ग्राम अमरगढ़, थाना सुठालिया जिला राजगढ़ की रहने वाली हैं. बुधवार दोपहर करीब तीन बजे वह अपने पति रामचरण मोगिया के साथ कमिश्नर कार्यालय से बाहर आने के बाद सड़क क्रास कर रही थी, तभी लालघाटी की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी. इस हादसे में बुजुर्ग दंपति को गंभीर चोट आई है. घायल रामचरण को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने टक्कर मारने वाले मैजिक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

000000000

झाड़ू लगाने की बात को लेकर मारपीट

भोपाल, 17 जनवरी. टीटी नगर डिपो चौराहा स्थित शराब दुकान के पास झाड़ू लगाने की बात को लेकर दुकान के कर्मचारी और नगर निगम कर्मचारी के बीच मारपीट हो गई. पुलिस ने मारपीट का काउंटर केस दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार अक्षय डागौर (19) बापू नगर झुग्गी कमला नगर में रहता है और नगर निगम में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी है. इसी प्रकार सिद्धांत आचार्य (29) गुलमोहर कालोनी शाहपुरा में रहता है और डिपो चौराहा स्थित शराब दुकान पर सुपरवाइजर का काम करता है. सोलह जनवरी की रात करीब साढ़े बारह बजे शराब दुकान बंद हो चुकी थी, और सिद्धांत घर जा रहा था. इसी दौरान अक्षय शराब दुकान के पास झाड़ू लगाने पहुंचा था. दोनों के बीच झाड़ू लगाने की बात को लेकर विवाद हो गया तो एक-दूसरे के साथ मारपीट कर दी. पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

किशोर न्याय अधिनियम विषय पर सेमीनार का आयोजन 

Fri Jan 17 , 2025
भौंरी पुलिस अकादमी में दिया गया प्रशिक्षण भोपाल, 17 जनवरी. पुलिस मुख्यालय की प्रशिक्षण शाखा एवं पुलिस अकादमी भोपाल की निदेशक सोनाली मिश्रा एडीजीपी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से पुलिस अधिकारियों को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट विषय पर एक दिवसीय सेमीनार के लिए बुलाया गया. इस […]

You May Like

मनोरंजन