सिरमौर तहसील कार्यालय की छत का प्लास्टर गिरा

रीवा,  सिरमौर तहसील कार्यालय के भवन की छत का प्लास्टर अचानक भरभरा कर नीचे गिर गया. इस घटना के दौरान कार्यालय में कर्मचारी, अधिकारी और आम लोग मौजूद थे. गनीमत रही कि प्लास्टर किसी के ऊपर नहीं गिरा, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

इस हादसे के बाद से तहसील कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है. भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए कर्मचारी अब कार्यालय के अंदर बैठकर काम करने से डर रहे हैं. अपनी जान जोखिम में डालकर कर्मचारी और अधिकारी खड़े होकर काम निपटाने को मजबूर हैं. वहीं अपने कामों से तहसील पहुँचने वाले क्षेत्र के लोग भी डर के साए में यहाँ खड़े रहने को विवश हैं. स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं. बताया जा रहा है कि इस सरकारी भवन का निर्माण महज 10 वर्ष पहले ही हुआ था. केवल 10 साल के भीतर ही नई इमारत का इस तरह जर्जर हो जाना और छत का प्लास्टर टूटकर गिरना निर्माण कार्य में हुए बड़े भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल की ओर इशारा करता है. इस घटना के बाद से स्थानीय जनता और कर्मचारियों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है. लोग अब इस घटिया निर्माण की उच्च स्तरीय जाँच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की माँग कर रहे हैं.

Next Post

डेटा संरक्षण से किसानों को नयी , सुरक्षित कृषि-रसायन तकनीक मिलेगी, अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा : घरेलू कंपनियां

Wed Aug 19 , 2026
नई दिल्ली, 19 अगस्त (वार्ता) फसल संरक्षण के लिए कीटनाशक रसायन बनाने वाली घरेलू कंपनियों ने नये रसायनों की स्वीकृति के सिलसिले में नियामक के पास जमा कराये गये डेटा को एक पर्याप्त अवधि तक किसी तीसरे पक्ष के साथ साझा न करने की व्यवस्था करने का सरकार से आग्रह […]

You May Like