भेल लेडीज क्लब की हेल्पिंग हैंड्स पहल को मिला एसबीआई का साथ, सीसीटीवी और यूनिफॉर्म भेंट

भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के क्षेत्रीय प्रबंधक सुशील राजवैद्य एवं मुख्य प्रबंधक अलका यादव ने शुक्रवार को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) तथा उसकी लेडीज वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित ‘हेल्पिंग हैंड्स’ पहल का दौरा किया। इस अवसर पर भेल लेडीज क्लब की अध्यक्ष रोजी उपाध्याय भी उपस्थित थीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्याय ने अतिथियों को हेल्पिंग हैंड्स द्वारा संचालित गतिविधियों एवं उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था भेल के दिवंगत एवं आर्थिक रूप से कमजोर कर्मचारियों के परिवारों के सहयोग के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लेडीज क्लब की सभी सदस्याएं इस दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं तथा यहां कार्यरत कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता भी उल्लेखनीय है।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राजवैद्य ने महिलाओं की तकनीकी क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि वे भेल के प्रमुख उत्पादों जैसे ट्रांसफॉर्मर एवं ट्रैक्शन मोटर की टेपिंग का कार्य सफलतापूर्वक कर रही हैं। उन्होंने क्लब नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यों के सुव्यवस्थित संचालन की भी प्रशंसा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि एसबीआई अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) योजनाओं के तहत हेल्पिंग हैंड्स को और अधिक सहयोग प्रदान करने का प्रयास करेगा। इस अवसर पर अलका यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दौरान एसबीआई द्वारा सीएसआर के अंतर्गत सभी कर्मचारियों को यूनिफॉर्म वितरित की गई तथा तकनीकी विंग में सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित कराए गए।

इस अवसर पर भेल लेडीज क्लब की पदाधिकारी अनुजा मजूमदार, ललिता चटर्जी, मंजू पटेल, योगिता बघेल, प्रीति दानी, प्रीति अग्रवाल, मनीषा शर्मा, शीतल जुनेजा सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित थीं।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन संस्था की उपाध्यक्ष अनुजा मजूमदार ने किया।

Next Post

अनूपपुर को सौगात: तीन प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव, यात्रियों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

Fri Feb 27 , 2026
अनूपपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने क्षेत्रीय यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए अनूपपुर जिले के तीन स्टेशनों पर तीन जोड़ी महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव स्वीकृत किया है। इस फैसले से न केवल स्थानीय यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि […]

You May Like