जबलपुर :घमापुर थाना अंतर्गत शीतलामाई में शुक्रवार शाम महिला की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी के घर में आक्रोशिजनों ने पथराव करते हुए तोडफ़ोड़ की। इस दौरान गुस्साएं लोगों ने रास्ते में खड़ी गाडिय़ों मेंं भी तोडफ़ोड़ की। एक अन्य घर को भी निशाना बनाया। गुस्साए लोगों ने काफी देर तक उपद्रव मचाया जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को डीएनए जांच कराई। मृतिका के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका के चलते डीएनए सैंपल लिए गए ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपित ने हत्या के पहले रेप किया था या नहीं।
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष पेश करेगी।विदित हो कि शीतलामाई में अतुल कोरी 24 वर्ष का मां आशा के साथ रहता है जहां बम्बादेवी बल्दीकोरी की दफाई में रहने वाली 38 वर्षीय आरती चौधरी की साफ-सफाई का काम करती थी। शुक्रवार को आशा विवाह समारोह में शामिल होने गई थीं। घर में अतुल अकेला था। इसी दौरान आरती चौधरी (40) घर पहुंची थी। जिसे अकेला पाकर अतुल ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की जब उसने विरोध किया तो उसकी गमच्छे से गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद घर का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गया था ।
शनिवार को पीएम के बाद परिजन ने थाने में शव रखकर प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को बरेला से गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को मृतिका के परिजन एवं आक्रोशितजन अचानक आरोपित के घर पहुंच गए और उन्होंने जमकर पथराव करते हुए तोडफ़ोड़ की। इस दौरान एक अन्य घर और रास्ते में खड़े वाहनों में भी तोडफ़ोड़ की। रविवार को पुलिस ने डीएनए जांच कराई। दुष्कर्म की आशंका के चलते सैंपल लिए गए । रिपोर्ट आने केबाद पता चल सकेगा कि उसने दुष्कर्म किया था या नहीं। इसके बाद मामले में धाराएं बढ़ सकती है । पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी को सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश करेगी ।
