
जबलपुर। साउथ सिविल लाइन्स की एवरग्रीन डीलकाम प्राइवेट लिमिटेड की कजरवारा स्थित 2.900 हेक्टेयर भूमि (कुल कीमत 63.80 करोड़ रुपये) के विक्रय, दान या अन्य हस्तांतरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। अतिरिक्त तहसीलदार राँझी ने भू-राजस्व की राशि न चुकाने पर कुर्की वारंट जारी किया। कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार इस भूमि की कीमत 22 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर आंकी गई है। तहसीलदार ने बताया कि कंपनी को बार-बार नोटिस जारी किये जाने के बावजूद भू-राजस्व का भुगतान नहीं किया गया। इसे देखते हुए भूमि पर कोई भी लेन-देन आगामी आदेश तक रोक दिया गया है।
