टॉपर्स को मिलेगा स्कूटी का उपहार, 20 लाख से अधिक बालिकाओं को स्वच्छता राशि

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल 11 सितंबर, गुरुवार को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर के 7,832 स्कूल टॉपर्स विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूटी प्रदाय योजना के तहत राशि प्रदान करेंगे। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर भी मौजूद रहेंगी।

यह योजना शैक्षणिक सत्र 2022-23 से लागू है, जिसके अंतर्गत शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूलों की 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूटी दी जाती है। विद्यालय के प्रकार के अनुसार एक या दो टॉपर विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलता है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री समग्र शिक्षा की सेनिटेशन एवं हाईजीन योजना अंतर्गत प्रदेश की कक्षा 7वीं से 12वीं तक अध्ययनरत 20 लाख 37 हजार 439 बालिकाओं को लगभग 61 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में अंतरित करेंगे। इस योजना के तहत प्रत्येक बालिका को वार्षिक 300 रुपये स्वास्थ्य व स्वच्छता हेतु प्रदान किए जाते हैं।

Next Post

पीएम मित्रा पार्क से टेक्सटाइल सेक्टर में नई उड़ान, कोलकाता सेशन में 14,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Wed Sep 10 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश टेक्सटाइल सेक्टर का हब बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्रा पार्क का भूमि-पूजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितम्बर को करेंगे। उन्होंने उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव सुविधा उपलब्ध […]

You May Like