श्रीनगर: एयरपोर्ट पर शनिवार को स्पाइसजेट एयरलाइंस के काउंटर पर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब अतिरिक्त सामान को लेकर हुए विवाद में एक सैन्य अधिकारी ने अपना आपा खो दिया और एयरलाइंस के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अधिकारी ने कर्मचारियों से बहस के बाद अचानक मारपीट शुरू कर दी, जिससे दो कर्मचारियों को गंभीर चोटें आईं।
इस हमले के दौरान एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और नियमों की भी अनदेखी की गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। स्पाइसजेट प्रबंधन ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी को नो-फ्लाई लिस्ट में डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
