आंध्र प्रदेश बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार मुआवजे का ऐलान

नई दिल्ली, 12 दिसंबर, 2025: आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में बस खाई में गिरने से आठ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस दुखद हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि का ऐलान किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने घोषणा की कि हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवारों को ₹2-2 लाख और घायलों को ₹50,000 की अनुग्रह राशि दी जाएगी। पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में उनकी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों से घायलों को बेहतर मेडिकल सहायता मिले, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को तालमेल से काम करने और घायलों को बेहतरीन इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। गृह मंत्री वंगालापुडी अनिता ने भी दुख जताया और घटना की वजह का पता लगाने को कहा है।

Next Post

इंदौर में ठंड का 27 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, भीषण शीतलहर से शहर कंपकपाया

Fri Dec 12 , 2025
इंदौर: इंदौर में ठंड ने कहर बरपा दिया है। मौसम में तेज ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड के प्रकोप का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रात के न्यूनतम तापमान ने पिछले 27 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रात में इंदौर का तापमान 5 डिग्री से भी […]

You May Like