इंदौर में ठंड का 27 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, भीषण शीतलहर से शहर कंपकपाया

इंदौर: इंदौर में ठंड ने कहर बरपा दिया है। मौसम में तेज ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड के प्रकोप का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रात के न्यूनतम तापमान ने पिछले 27 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रात में इंदौर का तापमान 5 डिग्री से भी कम रहा है। ठंड का असर तीन दिन तक बने रहने की संभावना है। इंदौर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पढ़ रही है। कल रात न्यूनतम तापमान 4.5 दर्ज हुआ है।

इसके पहले 1999 के  दिसंबर में पारा 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1998 के दिसंबर में पारा 5 डिग्री से कम दर्ज हुआ था। इसके बाद कल रात को पारा 4.5 डिग्री दर्ज हुआ है। इस तरह से करीब 27 साल पहले का रिकॉर्ड इस साल दिसंबर की ठंड ने  तोड़ दिया है। यह बात अलग है कि आज दिन में इंदौर का तापमान 28.2 दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है।

दिन में ठंडी हवाओं का असर भी जारी है और 8 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही है । इंदौर के मौसम में शाम 6 बजे से लेकर सुबह 8.30 तक ठिठुरन बने रहने की संभावना है।प्रदेश में भीषण शीत लहर का केंद्र सिर्फ इंदौर ही बताया जा रहा है। बाकी प्रदेश के दूसरे शहर भोपाल, रायसेन, शहडोल, सीहोर में शीतलहर जारी रहेगी। दिन का न्यूनतम तापमान मलाजखंड छिंदवाड़ा में 22.7 दर्ज किया गया। वही प्रदेश में न्यूनतम तापमान शहडोल के कल्याणपुर में 3.8 दर्ज किया गया है।
भीषण शीतलहर जारी रहेगी
मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि इंदौर में अगले दो से तीन दिन शीतलहर या भीषण शीतलहर जारी रह सकती है। पारा कम ज्यादा होगा, लेकिन ठंड पड़ेगी।

Next Post

भुवनेश्वर के नाइट क्लब में आग लगने से हड़कंप, धुएं के गुबार से नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम, कोई हताहत नहीं

Fri Dec 12 , 2025
नई दिल्ली, 12 दिसंबर, 2025: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के सत्य विहार क्षेत्र में स्थित एक नाइट क्लब में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद नाइट क्लब से गहरा धुआं उठता दिखा। यह घटना गोवा के नाइटक्लब हादसे के तुरंत बाद सामने आई है, जिससे […]

You May Like