
रीवा। कमिश्नर बीएस जामोद ने लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की. कमिश्नर ने कहा कि एकल नल-जल योजनाओं का कार्य पूरा होते ही उन्हें ग्राम पंचायतों को हैण्डओवर करें. इन योजनाओं में जहाँ समूह नल-जल योजना से पानी मिलेगा वहाँ पर टंकी तथा पाइपलाइन का निर्माण पूरा कराकर पानी के वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करें. एकल नल-जल योजनाओं का निर्माण कार्य पूरा कराकर निर्धारित लक्ष्य अनुसार सभी घरों में दिसम्बर माह तक नल कनेक्शन अनिवार्य रूप से कराएं. नल-जल योजनाओं के निर्माण के लिए वर्ष 2019 में किए गए सर्वे में कई बसाहटों को छोड़ दिया गया. जिसके कारण अधिकांश गांवों की कार्ययोजना को रिवाइज किया जा रहा है. जिन अधिकारियों ने सर्वे कार्य में लापरवाही बरतकर बसाहटों को नल-जल योजना के लाभ से वंचित किया उन पर जिम्मेदारी तय की जाएगी.
