
श्योपुर, प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत कराहल विकासखंड की ग्राम पंचायत सरजुपूरा के सहरिया समुदाय के हितग्राही राजीव आदिवासी को पक्का आवास मिला है। पहले उनका पांच सदस्यीय परिवार कच्चे मकान में रहता था, लेकिन अब उन्हें सभी सुविधाओं से युक्त नया घर मिल गया है।
राजीव ने बताया कि नया घर मिलने से परिवार को सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनके बच्चों का भविष्य अधिक सुरक्षित महसूस होता है।
