
श्योपुर, स्टॉप डायरिया अभियान के अंतर्गत दांतरदा कला सीएफटी में 32 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों को फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण दिया गया।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जिला सलाहकार आराधना पराशर और आईएसए समन्वयक नीरज श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण के दौरान जल के 10 प्रकार के परीक्षणों का व्यवहारिक प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं को सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता और जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए गांवों में जनजागरूकता अभियान चलाने की भी अपील की गई।
