लोकसभा अध्यक्ष ने ऑल-वुमेन बाइक रैली 2026 को हरी झंडी दिखाई

नयी दिल्ली, 08 मार्च (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक समाचार पत्र की ओर से यहां कनॉट प्लेस में आयोजित ऑल-वुमेन बाइक रैली 2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उन्होंने सभी देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ दीं और महिलाओं की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताया।

श्री बिरला ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर भारत के नव निर्माण तक महिलाओं ने हर क्षेत्र में सशक्त नेतृत्व दिया है। उन्होंने कहा कि आज भारत की महिलाएँ पंचायत से लेकर संसद तक नेतृत्व कर रही हैं और देश के विकास की मजबूत आधारशिला बन रही हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत की महिलाएँ आज किसी से कम नहीं हैं और वे हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुईं और महिलाओं के साहस व नेतृत्व की सराहना की।

सैकड़ों महिलाओं ने बाइक रैली में भाग लेकर सशक्त, सुरक्षित और आत्मविश्वासी भारत का संदेश दिया।

 

Next Post

सीबीआई ने 1085 करोड़ रुपये की पीएनबी धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया नया केस

Sun Mar 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 मार्च (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शिकायत पर रिलायंस कम्युनिकेशंस के प्रमुख अनिल अंबानी के खिलाफ 1,085 करोड़ रुपये की ऋण धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का एक नया मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई पीएनबी के मुख्य प्रबंधक संतोषकृष्ण अन्नावरपु की […]

You May Like