
मंदसौर/सीतामऊ। सीतामऊ पब्लिक स्कूल के लिए हर्ष और गौरव का विषय है कि विद्यालय की प्रतिभाशाली खिलाड़ी लक्ष्मी पाटीदार का स्कूल गेम्स ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। लक्ष्मी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
राष्ट्रीय स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक किया जाएगा।इसके पूर्व राष्ट्रीय स्तरीय केम्प इंदौर में लगेगा झा से पूरी मधयप्रदेश के टीम एकत्रित होकर जाएगी। इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेंगी। लक्ष्मी पाटीदार का चयन उनकी खेल प्रतिभा, मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
लक्ष्मी की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, उनके परिजनों एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सीतामऊ पब्लिक स्कूल के प्रबंधन डॉ मज़हर हुसेन, डॉ तैय्यब अत्तार, डॉ शेरेबानो, हुसेन प्रतापगढ़ वाला, प्राचार्य भारती सोनी, उप प्राचार्य भरत आचार्य खेल शिक्षक हरीश टेलर, नेहा रणोडिया, गोविंद सोनी एवं समस्त शिक्षकगण ने लक्ष्मी पाटीदार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और मध्यप्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
लक्ष्मी की यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार करेगी। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना करते हुए प्रतियोगिता में सफलता की शुभकामनाएँ दीं।
