बिजली का तार लगाने को लेकर खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल

दमोह। बिजली का तार न लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया.मारपीट में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए सोमवार सुबह दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां ट्रामा और सर्जिकल वार्ड में उपचार चल रहा है.प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कूड़ाजनी गांव का है. घायल दिनेश आनाडिया ने बताया कि उसे बिजली का तार लगाने को कहा गया था. रात होने व पेड़ पर न चढ़ पाने की बात कहने पर उसके साथ मारपीट की गई.इस घटना में दिनेश की मां बसंती उम्र 41 वर्ष, पिता सकरिया बारेला उम्र 59 वर्ष घायल हुए हैं. वहीं दूसरे पक्ष के फुकली सिंह लोधी, रूप सिंह और आनाडिया आदिवासी को भी चोटें आई हैं.सभी घायलों का दमोह जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है.बक्सवाहा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Next Post

दबंगों ने मोक्षधाम पर किया कब्जा, विरोध करने पर किया जानलेवा हमला

Mon May 25 , 2026
छिन्दवाड़ा। रसूकदारों की नजर जमीनों पर दौड़ रही। जहां देखो सरकारी जमीनों पर कब्जा और आदिवासी की जमीन हथियाने में लगे हुए है। अब इन रसूकदारों ने मोक्षधाम की जमीन को भी नहीं छोड़ा। इतना ही नहीं मोक्षधाम की जमीन पर किए गए कब्जे का विरोध करने पहुंचे लोगों पर […]

You May Like