मंत्रिमंडल फेरबदल में मालवा-निमाड़ अंचल भी प्रभावित होगा

सियासत

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों के कामकाज से खुश नहीं हैं. सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री इस मामले में एक रिपोर्ट जल्दी ही राष्ट्रीय नेतृत्व को देने वाले हैं. इसके बाद इसी महीने जनवरी या फरवरी में मंत्रिमंडल में छोटा फेर बदल हो सकता है जिसमें खास तौर पर विभागों में अदला-बदली की संभावना है. मंत्रिमंडल के फेरबदल से मालवा और निमाड़ भी प्रभावित हो सकता है. दरअसल हाल ही में मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ भोपाल में लगातार 6 घंटे तक विभिन्न विभागों की समीक्षा की है. इस मंथन में 2025 का रोड मैप तैयार किया गया.

सीएम ने कहा कि युवा, गरीब, महिला और किसान-इन चार प्रमुख वर्गों के कल्याण के लिए प्राथमिकता पर काम किए जाएंगे. इसके लिए जल्द चार मिशन काम करेंगे. इस तरह की बैठकें अब विभाग स्तर पर की जाएंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का बजट पांच साल में दोगुना करने का प्रयास है. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी में मध्यप्रदेश आने की सहमति दी है.

मंथन शिविर में प्रेजेंटेशन के बाद उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, नगरीय विकास मंत्री एवं आवास कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, सामाजिक न्याय और कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल आदि ने सुझाव रखे. बैठक में ही मुख्यमंत्री ने विभागों में परिवर्तन और फेर बदल के संकेत भी दिए.

Next Post

टाटा प्रोजेक्ट 8 साल हुआ लेट, सीवेज से जुड़ने लगे घरों के टॉयलेट

Fri Jan 3 , 2025
कंपनी ने शुरू किया घर-घर कनेक्शन, कितना चार्ज करेंगे बाद में होगा मेंशन वार्ड क्रमांक 1 से काम हुआ प्रारंभ 60, हजार घरों की गंदगी को निकालेंगे बाहर प्रमोद व्यास उज्जैन: पिछले 8 साल से खुदाई का दंश झेल रही आम जनता को अब राहत मिलने वाली है. कुछ माह […]

You May Like