भाजपा के केंद्रीय नेताओं के साथ सचदेवा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में किया योग

भाजपा के केंद्रीय नेताओं के साथ सचदेवा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में किया योग

नयी दिल्ली ,21 जून (वार्ता) ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शनिवार को यहां के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष और पार्टी के अन्य वरिष्ठ केन्द्रीय नेताओं के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने योग किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्मृति स्थल पर पहली बार आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश, कार्यालय मंत्री महेन्द्र नाथ पांडे, दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह, राज्य सभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, चांदनी चौक जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग, दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता यासिर जिलानी और सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर श्री सचदेवा ने कहा, “योग स्वास्थ्य और चरित्र दोनों के निर्माण का माध्यम हैं। नियमित योग हमें जीवन में आत्मविश्वास और खुद पर नियंत्रण बढ़ाने में सहयोग देता है।”

उन्होंने कहा कि आज दिल्ली भाजपा के सभी 256 मंडलों में योग दिवस कार्यक्रम हुए जिनमें सांसदों और विधायकों के साथ समिति अध्यक्ष तक सम्मिलित हुए।

Next Post

आईपीओ बाजार में फिर लगेगी रौनक: निवेश के लिए पैसे रखें तैयार, जल्द आ रहे कई नए IPOs; कहीं चूक न जाएं बड़ा मौका!

Sat Jun 21 , 2025
प्राथमिक बाजार में निवेशकों के लिए कई आकर्षक विकल्प होंगे उपलब्ध; मजबूत लिस्टिंग गेन और लॉन्ग-टर्म ग्रोथ की संभावना, विशेषज्ञ बोले- सही शोध से मिलेगा बंपर रिटर्न। नई दिल्ली, 21 जून (नवभारत): भारतीय पूंजी बाजार में एक बार फिर आईपीओ (Initial Public Offerings) का बाजार सजने वाला है। पिछले कुछ […]

You May Like