छतरपुर पुलिस में डिजिटल दक्षता की पहल, CCTNS प्रशिक्षण शुरू

छतरपुर:आधुनिक दौर की तकनीकी जरूरतों को देखते हुए छतरपुर पुलिस ने डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नया प्रशिक्षण सत्र शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में यह प्रशिक्षण सीसीटीएनएस लैब, पुलिस लाइन परिसर में आयोजित किया जा रहा है।प्रशिक्षण का पहला बैच अगस्त माह से प्रारंभ हुआ है, जिसकी अवधि 15 दिन है। इसमें जिले के सभी थानों से पुलिसकर्मियों को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान, राष्ट्रीय और पुलिस पोर्टलों का उपयोग, तकनीकी उपकरणों की देखरेख, अपराधों की ऑनलाइन प्रविष्टि, ई-समन और गुमशुदगी की प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसके साथ ही, अपराधियों की राष्ट्रीय स्तर पर सक्रियता, गिरोहों की पहचान और आपराधिक नेटवर्क की जांच जैसे बिंदुओं पर भी गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण की निगरानी रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा कर रही हैं, जबकि प्रशिक्षण का संचालन उप निरीक्षक ओम शंकर सिंह (सीसीटीएनएस प्रभारी), सहायक उप निरीक्षक अन्नू तिवारी और आरक्षक अनिल मांझी द्वारा किया जा रहा है।

Next Post

MP Weather Alert: 40 जिलों में बारिश का आसार, 40 Km की रफ्तार से चलेगी हवा

Sun Aug 3 , 2025
भोपाल: मप्र में आगामी 6 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आज रविवार को करीब 40 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, बैतूल, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर सहित जिलों में बारिश के आसार बने […]

You May Like