भोपाल: मप्र में आगामी 6 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आज रविवार को करीब 40 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, बैतूल, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर सहित जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं. इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.
मौसम विभाग ने अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. बालाघाट, पन्ना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, खरगौन, सिहोर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, अनुपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर सहित जिलों में हल्की बौछारें पड़ेंगी. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा.
