स्कूली बसों में स्पीड गवर्नर अनिवार्य, सुरक्षा में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

इंदौर। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले में संचालित सभी स्कूली बसों में स्पीड गवर्नर लगाना अनिवार्य किया गया है। साथ ही बसों में अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में शैक्षणिक वाहनों के सुरक्षित संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी बस संचालक या विद्यालय द्वारा निर्धारित नियमों की अनदेखी की गई, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

NeVA हाउस कमेटी की बैठक, परियोजना क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

Wed Apr 22 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में बुधवार को NeVA (नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन) की हाउस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सहित समिति के […]

You May Like