बरगवां पुलिस ने दो नाबालिगों को किया दस्तयाब

बरगवां : थाना बरगवां क्षेत्र के पोड़ी गांव से गुम हुईं दो नाबालिग बालिकाओं को बरगवां पुलिस ने दस्तयाब कर विधिसम्मत कार्रवाई के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामला गंभीर होने पर पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की।
जानकारी के अनुसार 1 अगस्त को 13 वर्षीय मोना (बदला हुआ नाम) और 17 वर्षीय सोना (बदला हुआ नाम) दोनों निवासी पोड़ी के गुम होने की रिपोर्ट थाना बरगवां में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध के तहत धारा 137(2)बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।
घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक सियाज केएम एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन तथा एसडीओपी मोरबा रोशनी कुर्मी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरगवां निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तलाश करते हुए दोनों बालिकाओं को दस्तयाब किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, सउनि राजलाल भौरे, प्रआर मनोज गौतम, आलोक चतुर्वेदी, नीरज यादव, महिला आर कविता अचाले एवं चंचल भिड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

कबड्डी प्रतियोगिता में बालक सीनियर टीम बनी उपविजेता

Fri Sep 18 , 2026
सिंगरौली : संभाग स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता सतना में आयोजित की गई, जिसमे सिगंरौली जिले से कबड्डी जूनियर बालक वर्ग/बालिका कबड्डी सीनियर वर्ग बालक /बालिका हाकी जूनियर बालक वर्ग, कराते, जूडो, एथलेटिक्स की टीमे शामिल हुई, जिसमें जूनियर बालक वर्ग व सीनियर बालक वर्ग कबड्डी में दोनो ही टीमों ने […]

You May Like