छात्र संगठन का कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, शिक्षक पर कार्रवाई का ज्ञापन

छतरपुर। बुंदेलखंड छात्र शक्ति संगठन ने सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमोरा में पदस्थ शिक्षक हरिश्चंद्र पटेल द्वारा नाबालिग छात्रा के साथ अनुचित कृत्य किया गया है।

इस घटना से छात्रों और अभिभावकों में आक्रोश है। संगठन के सदस्यों ने ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन से मांग की कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों का दायित्व छात्रों को सुरक्षा और शिक्षा देना होता है, लेकिन जब वही शिक्षक मर्यादा तोड़ते हैं तो यह समाज के लिए शर्मनाक है। ज्ञापन देने वालों में कई छात्र-छात्राएं और संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा।

 

Next Post

सड़क किनारे खून में लथपथ मिले युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत

Tue Nov 4 , 2025
इंदौर:हीरानगर इलाके में सोमवार देर रात खून से सनसनी फैल गई. केटीएम शोरूम के पास एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से गोद डाला और फरार हो गए. घायल युवक सड़क किनारे तड़पता मिला. पुलिस ने उसे तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी […]

You May Like