नेपाल त्रासदी पर खरगे ने जताया दुख, मोदी से लापता भारतीयों की मदद की अपील

नयी दिल्ली 27 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नेपाल में हुई त्रासदी को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि इस त्रासदी में बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक लापता हुए हैं और कई लोगों की मृत्यु भी हुई है। श्री खरगे ने कहा कि ऐसी दुखद घड़ी में सभी को मिलकर प्रभावित लोगों और उनके परिवारों की मदद करनी चाहिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वे उन परिवारों की सहायता करें, जिनके रिश्तेदार नेपाल त्रासदी के बाद लापता हैं या जिनकी मौत हो गयी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार से लापता भारतीयों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास करने और उन्हें सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद और सहयोग मिलना चाहिए।

.....

Next Post

बिरला ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

Thu Aug 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 अगस्त (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री बिरला ने गुरुवार को अपने संदेश में कहा “प्रिय देशवासियों, भाई और बहन के आपसी स्नेह और भरोसे के पर्व “रक्षाबंधन” पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।” उन्होंने कहा […]

You May Like