अधारताल के आसपास निगमायुक्त का निरीक्षण

जबलपुर: निगमायुक्त प्रीति यादव ने अधारताल तालाब और आस-पास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया और साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने स्वास्थ्य अमले को निर्देश दिए। निरीक्षण के मौके पर निगमायुक्त प्रीति यादव द्वारा स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया कि मुख्य मार्गो के किनारे, जल स्त्रोतों के आस-पास और कॉलोनियों में कहीं भी कचरा जमा न हो और विशेष कर जल स्त्रोतों के आस-पास तो बिल्कुल नहीं होना चाहिए, नियमित रूप से साफ-सफाई रहे इस बात का सभी लोग ध्यान रखें।

निगमायुक्त ने निरीक्षण के मौके पर वार्डो की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और बेहतर सफाई रखने के निर्देश देते हुए डोर टू डोर कचरा कलेक्शन 100 प्रतिशत कराने तथा नाला- नालियों एवं कंजरवेंसियों में नियमित रूप से कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव कराने के निर्देश दिये।

Next Post

शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए किया गया मंथन

Thu Jul 3 , 2025
जबलपुर: जिलास्तरीय निगरानी समिति की मासिक समीक्षा बैठक मानस भवन के बोर्ड रूम में कलेक्टर दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए कलेक्टर द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी कार्य योजना के सफल क्रियान्वन के […]

You May Like