दाल बाजार और लोहिया बाजार के यातायात को सुगम बनाने की कवायद

ग्वालियर:दाल बाजार और लोहिया बाजार के यातायात को सुगम बनाने की दृष्टि से चैम्बर ऑफ कॉमर्स भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जो फ़िलहाल अस्थाई रूप से लागू होंगे। दस दिन बाद फिर समीक्षा होगी।

आवश्यक संशोधन उपरांत जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय से नियमों को स्थाई करने हेतु कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन की और से एएसपी श्रीकृष्ण, डीएसपी अजीत सिंह चौहान, एसडीएम लश्कर नरेंद्र बाबु यादव, थाना प्रभारी इंदरगंज दीप्ति तोमर, थाना प्रभारी यातायात धनंजय शर्मा, थाना प्रभारी कोतवाली मोहिनी वर्मा उपस्थित रहे।

Next Post

वार्ड11: नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन

Sun Jul 13 , 2025
सीहोर. शहर के वार्ड क्रमांक 11 में नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन पार्षद लोकेन्द्र वर्मा व नागरिकों द्वारा कराया गया. गौरतलब है कि क्षेत्रवासियों के द्वारा कई दिनों से नाली निर्माण कार्य की मांग की जा रही थी. वार्ड 11 के पार्षद लोकेन्द्र वर्मा ने […]

You May Like