पिछले सप्ताह लीबियाई तट से 1,313 प्रवासियों को बचाया गया: आईओएम

त्रिपोली, 28 जनवरी (वार्ता) इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताह लीबिया के तट से 1,313 प्रवासियों को बचाया गया।

आईओएम ने एक बयान में कहा, “19 से 25 जनवरी तक 1,313 प्रवासियों को रोका गया और वे लीबिया लौटाया गया। ”

आईओएम ने कहा कि प्रवासियों में 160 से अधिक महिलाएं और 60 से अधिक बच्चे शामिल हैं, प्रवासियों के दो शव बरामद किए गए हैं।

आईओएम ने कहा कि इस साल अब तक 1,806 प्रवासियों को रोका गया है और वे लीबिया लौट आए हैं, जबकि 32 अन्य की मध्य भूमध्यसागरीय मार्ग पर मौत हो गई।

2011 में दिवंगत नेता मुअम्मर गद्दाफी के पतन के बाद से देश में असुरक्षा और अराजकता के कारण, कई प्रवासियों, जिनमें ज्यादातर अफ्रीकी थे, ने लीबिया से यूरोपीय तटों तक भूमध्य सागर पार करने का विकल्प चुना।

Next Post

भीख नहीं देने पर भिखारी ने की अभद्रता, मामला दर्ज

Tue Jan 28 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like