अवैध डस्ट लेकर जा रहा डंपर जप्त

ग्वालियर। अवैध रूप से खनिज डस्ट ले आ रहे 22 चक्का डंपर को खनिज विभाग ने पकड़ा है। डंपर को थाने की अभिरक्षा में रखवाया गया है। सहायक खनिज अधिकारी रमाकांत तिवारी के निर्देशन में विभाग की टीम ने वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान डंपर क्रमांक आर जे 11 सीजी 6576 की जांच की तो पाया कि डंपर में अवैध रूप से बिना रॉयल्टी दिए डस्ट का परिवहन किया जा रहा है। डंपर को जप्त कर उसे थाने की अभिरक्षा में रखवाया गया है।

Next Post

दतिया में गूंजे बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे

Wed Dec 24 , 2025
दतिया। नगर के राजगढ़ चौराहे पर विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बंगलादेश के जिहादियों का पुतला फूका। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सह संयोजक आकाश शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह बंगलादेश में हमारे हिंदू भाई की बेरहमी से हत्या की गई है उससे हम सभी भारतवासी न […]

You May Like