दतिया में गूंजे बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे

दतिया। नगर के राजगढ़ चौराहे पर विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बंगलादेश के जिहादियों का पुतला फूका। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सह संयोजक आकाश शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह बंगलादेश में हमारे हिंदू भाई की बेरहमी से हत्या की गई है उससे हम सभी भारतवासी न केवल दुखी है बल्कि आक्रोशित भी है और बांग्लादेश के पुतला दहन के मध्यम से जिहादियों को चेतावनी दे रहे हैं कि आवश्यकता पड़ी तो हम सभी बजरंग दल के कार्यकर्ता बांग्लादेश के इस्लामिक कट्टरपंथी जिहादियों का नामोनिशान मिटा देगें। कार्यक्रम में उपस्थित रहे विहिप के जिला मंत्री अजय राज शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश में सता परिवर्तन के बाद इस्लामी जिहादी गतिविधियां निरंतर बढ़ती जा रहीं हैं और उनके निशाने पर हिंदूओं के मंदिर, व्यावसायिक केंद्र महिलाएं, संपत्ति, शासकीय कर्मचारी, पत्रकार ही रहते हैं। हिंदू प्रताड़ना की वीभत्स घटनाएं प्रति सप्ताह होती रहती हैं। परंतु गत सप्ताह मेमनसिंह जिले के भालुका में ऐसी घटना हुई है जिसने पूरी मानवता को लज्जित किया है। एक सामान्य हिंदू श्रमिक दीपू दास पर ईशनिंदा का झूंठा आरोप लगाया गया। एक अनौपचारिक बातचीत में दीपू दास ने ईश्वर के एक होने और उसके विभिन्न नाम होने की बात कही, जिसमें कुरान, इस्लाम या अल्लाह का कोई संदर्भ नहीं था। इसे मनमाने ढंग से ईशनिंदा का रूप देकर उसे प्रताड़ित किया गया। इसी के विरोध में आज दतिया नगर में बांग्लादेश का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बजरंग दल जिला संयोजक सुमित आर्य, रामनारायण दांगी, मैथिली शरण दुबे, प्रवीण भोडेले, रवि शर्मा, रवि दुवे, मनीष सोनी, चुन मुन पांडेय, अक्षय रावत, विवेक दुवे, राजकुमार सिंह, सुनील चक्रपाणि आदि मौजूद थे।

Next Post

टूटी सड़कों को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, नगर निगम–सरकार पर लगाए लापरवाही के आरोप

Wed Dec 24 , 2025
ग्वालियर। एक तरफ देश के गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज ग्वालियर पहुंचने वाले हैं तो दूसरी और कांग्रेस ने शहर की टूटी सड़कों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसी हाथों में तसले फावडे लेकर सचिन तेंदुलकर मार्ग पर सड़क बनाने जा पहुंचे और जोरदार नारेबाजी करते हुए […]

You May Like