सौंदर्यीकरण के बाद कमल तालाब बनेगा शहर का आकर्षण

आष्टा। नपा द्वारा नगर की प्राचीन धरोहर खेड़ापति कमल तालाब को संवारने का कार्य जारी है. सौंदर्यीकरण कार्य के साथ-साथ रोड़़ चौड़ीकरण, पेबर्स स्थापन कार्य, रेलिंग का कार्य प्रगति पर है. घाट रेनोवेशन, आरसीसी ड्रेन, डेकोरेटिव छतरी, घाट एवं सुरक्षा के लिए तार की जाली का कार्य किया जाना है.

निर्माणाधीन कार्यों का नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने तकनीकी अधिकारी व पार्षदों की उपस्थिति में निरीक्षण किया. इस दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मेवाड़ा ने बताया कि खेड़ापति मार्ग वर्षो पुराना था जो कि काफी संकरा था. मार्ग संकरा होने के कारण आवागमन में परेशानी होती थी. ऐसी स्थिति में परिषद ने इसके चौड़ीकरण का निर्णय लिया जिसका कार्य प्रगति पर है. साथ ही रोड़ के दोनों ओर पाथवे का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर पेबर्स स्थापित होंगे.

मेवाड़ा ने बताया कि तालाब के सौंदर्यीकरण की दृष्टि से घाट का रेनोवेशन कार्य, डेकोरेटिव छतरी, घाट एवं नागरिकों की सुरक्षा के लिए तार की जाली का भी निर्माण होना है. मेवाड़ा ने अधिकारियों एवं पार्षदों के साथ छात्रावास से निकलने वाले गंदे नाले का भी निरीक्षण किया. उक्त गंदे पानी का स्थायी समाधान करने के लिए नपा द्वारा आरसीसी ड्रेन का निर्माण किया जा रहा है. आरसीसी ड्रेन के निर्माण होने से जहां नागरिकों को गंदे पानी की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं जल भराव जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलेगा. इस अवसर पर मेवाड़ा के साथ नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, पार्षद कमलेश जैन, रवि शर्मा, डॉ सलीम खान, सुभाष नामदेव, तारा कटारिया, तेजपाल कल्लू मुकाती, सहायक यंत्री आकाश गुयतर, उपयंत्री अनिल धुर्वे, आशिक मंसूरी आदि मौजूद थे.

 

 

Next Post

क्षत्रिय समाज ने ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की

Wed Jan 7 , 2026
सीहोर। राजपूत समाज ने एएसपी सुनीता रावत को हत्या की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बताया कि समाज के रिटायर्ड रैंजर विजय सिंह तोमर के पुत्र अभिषेक सिंह लल्लू की 2,3 अक्टूबर को दशहरे त्यौहार पर भोपाल-इन्दौर हाईवे शिवशंकर ढाबे के पास लल्लू की […]

You May Like