समूह की महिलाओं को अधिक से अधिक आजीविका गतिविधियों से जोड़ें : जगदीश

सिंगरौली : म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन राज्य कार्यालय भोपाल से पहुंचे सहायक राज्य परियोजना प्रबंधक वित्त जगदीश पुरोहित ने जिला में संचालित मिशन की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन करते हुए क्षेत्रीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मिशन की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को अधिक से अधिक आजीविका गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष बल दिया।

श्री पुरोहित ने जिला मिशन प्रबंधन इकाई में आयोजित समीक्षा बैठक में मिशन के विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सीईओ, म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप वित्तीय प्रबंधन, आजीविका संवर्धन, समूह सशक्तिकरण तथा मिशन के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने के निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को अधिक से अधिक आयवर्धक एवं स्वरोजगार आधारित गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए। इसके पश्चात उन्होंने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी का भ्रमण कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों से संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना की संभावनाओं की जानकारी लेते हुए प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर बनने तथा प्रशिक्षण का लाभ लेकर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। भ्रमण के दौरान श्री पुरोहित ने सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र सीटीसी का भी निरीक्षण किया।

Next Post

पूजन कक्ष में बैठा था पांच फीट लंबा कोबरा

Fri Jul 24 , 2026
जबलपुर: अधारताल थानांतर्गत सुहागी निवासी सुनील परस्ते के घर में सांयकाल साढ़े सात बजे जब उनकी दादी घर में बने पूजन कक्ष में दीपक जलाने गई तो देखा कि एक पांच फीट लंबा कोबरा नाग फन फैलाए फुफकार रहा था। सांप को बैठा देखकर वहां हडक़ंप मच गया। परिजनों ने […]

You May Like