तीन दिवसीय नेशनल आर्बिट्रेशन प्रतियोगिता आयोजित

ग्वालियर। प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान में तीन दिवसीय नेशनल आर्बिट्रेशन प्रतियोगिता का समापन हुआ। यह प्रतियोगिता फाइनल राउंड के साथ समाप्त की गई। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विधि के विद्यार्थियों को आर्बिट्रेशन की बारीकियों से अवगत कराना था तथा ताकि आर्बिट्रेशन का प्रयोग करके लंबित मामलों को सुलझाया जा सके। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्ट प्रोफेसर डॉ निर्मल्य बंधोपाध्याय ने आने वाले समय में आर्बिट्रेशन की उपयोगिता के महत्व के बारे में बताया।

विधि विभाग की प्रिंसिपल डॉ. राखी सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया है और सभी टीमों ने अपनी क्षमता से ज्यादा प्रदर्शन किया है। उन्होंने आर्बिट्रेशन प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से बताया और सभी को जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएँ भी दीं। प्रतियोगिता के फाइनल राउंड के जजेस सीनियर एडवोकेट प्रदीप राय , सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया तथा एडवोकेट देवव्रत, एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया उपस्थित रहे। उन्होंने दोनों टीमों का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम में स्टूडेंट कॉर्डिनेटर के रूप में महिमा माहेश्वरी, कॉर्डिनेटर अशी मंगल एवं कार्तिकेय सक्सेना रहे, वहीं सेक्रेटरी के रूप में अनिरुद्ध गुप्ता एवं ज्वाइंट सेक्रेटरी के रूप में सुरभि छापरिया ने कार्यक्रम का समन्वय किया।

Next Post

स्कूल के पास कोबरा सांप निकलने से मची दहशत

Sun Nov 23 , 2025
सिवनी। राजपूत कॉलोनी अरुणाचल पब्लिक स्कूल के पास कोबरा सांप दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई। नागरिकों से इसकी सूचना तत्काल सर्प मित्र प्रवीण तिवारी दी।जिस पर सर्प मित्र ने विषैले कोबरा सर्प को सावधानी पूर्वक पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like