
ग्वालियर। चर्चित बदमाश बच्चा यादव कुछ हथियारबंद लोगों के साथ एक युवक के पास पहुंचा. वहां सभी ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। सत्यनारायण मोहल्ले की यह घटना है। अपने दो माउजर बंदूकधारी साथियों के साथ बदमाश युवक की मारपीट करने पहुंचा था. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना से संबंधित जानकारी के अनुसार, एक बदमाश अपने दो माउजर बंदूकधारी साथियों के साथ एक युवक के पास पहुंचा. उसने पहले अवैध पिस्टल से एक के बाद एक दनादन फायर किए और फिर युवक की जमकर पिटाई की. युवक को बचाने आए उसके दोस्त का बदमाशों ने हाथ भी तोड़ दिया. इस मामले में पीड़ित नितीश ने बताया कि बच्चा यादव से उसका प्लॉट को लेकर विवाद हुआ था, इसी के चलते उसने यह हमला किया.
घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने बच्चा यादव के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, आरोपी का युवक के साथ जमीन के प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था.
