जबलपुर: यादव कालोनी चौकी में हुई मारपीट से एक युवक की सिर की हड्डी फेक्चर हो गई और गर्दन में गेप आ गया लेकिन पुलिस ने मामले में धारा नहीं बढ़ाई।
पीड़ित मुकेश सराठे पिता भैयालाल सराठे 46 वर्ष, निवासी कछपुरा मालगोदाम के पास, पुष्प नगर. कछपुरा, ने शिकायत में बताया कि 12 जुलाई को अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया गया था.
इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। रिपोर्ट यादव कालोनी में दर्ज कराई। मुलाहिजा के लिए विक्टोरिया ले जाया गया जहां डाक्टरो के द्वारा सिर, चेहरे व गर्दन का सीटी स्केन व एक्सरे कराकर पुष्टि की गयी कि मेरे सिर की हड्डी फेक्चर गर्दन में गेप आ गया है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी। उक्त रिपोर्ट पर धाराओं का इजाफा नहीं किया गया है।
