आंगनवाड़ी बच्चों के लिए ‘विद्यारंभ’ की नई पहल

जबलपुर:मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़े 5 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए ‘विद्यारंभ समारोह’ आयोजित किया जा रहा है। 24 मार्च को होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में बच्चों को ‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र’ देकर उनके औपचारिक शिक्षा जीवन की शुरुआत को मान्यता दी जाएगी। जबलपुर जिले में यह समारोह बाल विकास परियोजना स्तर पर दोपहर 12 बजे से आयोजित होंगे। जिले के 13 अलग-अलग स्थानों जैसे उजारपुरवा, छुई खदान, सगड़ा, सूजीपुरा, संजय नगर, पाटन, पनागर, सिहोरा, शहपुरा, बरेला, कुंडम और मझौली में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभिभावकों को भी घर-घर जाकर आमंत्रित किया जा रहा है।
अभिभावकों की सहभागिता पर जोर
इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके माता-पिता की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़े और बच्चों का आत्मविश्वास भी मजबूत हो।महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, यह पहल बच्चों को आंगनवाड़ी की अनौपचारिक शिक्षा से स्कूल की औपचारिक शिक्षा प्रणाली में सहज रूप से जोड़ने का प्रयास है। इससे शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी।

Next Post

बाइक चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Tue Mar 24 , 2026
जबलपुर :कोतवाली पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से चुराई हुई बाइक जब्त की है। टीआई मानस द्विवेदी ने बताया कि रवि शंकर साहू 39 वर्ष निवासी खाई मोहल्ला हनुमानताल 15 मार्च को छोटा फुहारा गुड़हाई गली में खाटू श्याम बाबा के कार्यक्रम में सम्मलित […]

You May Like