बाइक चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

जबलपुर :कोतवाली पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से चुराई हुई बाइक जब्त की है। टीआई मानस द्विवेदी ने बताया कि रवि शंकर साहू 39 वर्ष निवासी खाई मोहल्ला हनुमानताल 15 मार्च को छोटा फुहारा गुड़हाई गली में खाटू श्याम बाबा के कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिये बाइक क्रमांक एमपी 20 एन एफ 7672 से गया था।

जब कार्यक्रम से लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी करते हुए सुजीत उर्फ धुनगा गौड 19 वर्ष निवासी अधारताल को हिरासत में लिया । जिसने पूछताछ मेें चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चुराई हुई मोटर सायकिल क्रमंाक एमपी 20 एन एफ 7672 जप्त किया गया।

Next Post

धारदार हथियार से हमला

Tue Mar 24 , 2026
जबलपुर : हनुमानताल कसाई मंडी के पास बदमाश ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक रासिद अंसारी 30 वर्ष निवासी कसाई मंडी दारूल उलूम के पीछे हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आटो चलाता है दोपहर लगभग 2-30 बजे अपने घर के […]

You May Like