सीएम ऑफिस में मुलाकात का साप्ताहिक रोस्टर तय, जानिए किस दिन कौन अधिकारी रहेंगे मौजूद

भोपाल। मुख्यमंत्री कार्यालय एवं मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री की बैठकों, मुलाकातों और अन्य कार्यक्रमों के समन्वय के लिए अधिकारियों की साप्ताहिक ड्यूटी का रोस्टर निर्धारित किया गया है। रोस्टर के अनुसार संबंधित अधिकारी मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रमों में समन्वय कर कार्य संपादित करेंगे। मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में वे आम नागरिकों से भेंट-मुलाकात भी करेंगे।

रोस्टर के अनुसार सोमवार को डॉ. सुदाम खाड़े, अरविंद दुबे, कौशलेन्द्र विक्रम सिंह और सुधीर कोचर की जिम्मेदारी रहेगी। मंगलवार को डॉ. सुदाम खाड़े, अरूण परमार, डॉ. इलैया राजा टी. और आदित्य शर्मा उपस्थित रहेंगे।

बुधवार को कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, सुधीर कोचर, डॉ. सुदाम खाड़े और अरविंद दुबे की ड्यूटी रहेगी। गुरुवार को डॉ. इलैया राजा टी., आदित्य शर्मा, डॉ. सुदाम खाड़े और अरविंद दुबे जिम्मेदारी संभालेंगे।

इसी तरह शुक्रवार को कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, अरूण परमार, कुमार पुरुषोत्तम और अरूण परमार की ड्यूटी निर्धारित की गई है। शनिवार को डॉ. इलैया राजा टी. और आदित्य शर्मा तथा रविवार को कौशलेन्द्र विक्रम सिंह और सुधीर कोचर मौजूद रहेंगे।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि रोस्टर में उल्लेखित किसी अधिकारी की अनुपस्थिति में संबंधित लिंक अधिकारी उनके स्थान पर कार्य संपादित करेंगे। इसके अलावा सभी दिनों में अधोहस्ताक्षरकर्ता अधिकारी महत्वपूर्ण बैठकों, चर्चाओं और कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।

 

 

Next Post

हर नागरिक राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखे, विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे : खण्डेलवाल

Sat Aug 15 , 2026
भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने […]

You May Like