पीके रैकवार बने छतरपुर के नए जिला शिक्षा अधिकारी

छतरपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने पीके रैकवार को छतरपुर का नया जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नियुक्त किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें रायसेन के जिला शिक्षा केंद्र में जिला परियोजना अधिकारी (डीपीओ) के पद से स्थानांतरित कर सहायक संचालक शिक्षा बनाया गया है। साथ ही उन्हें छतरपुर के जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

अब तक जिले के जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार डिप्टी कलेक्टर कौशल सिंह के पास था। पीके रैकवार के पदभार ग्रहण करने के बाद शिक्षा विभाग की प्रशासनिक जिम्मेदारी उनके पास होगी। विभाग को उम्मीद है कि उनके अनुभव का लाभ जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को मिलेगा।

पीके रैकवार इससे पहले भी छतरपुर में जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) और प्राचार्य के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जिले की शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यप्रणाली का अनुभव होने के कारण उनके नेतृत्व में शिक्षा विभाग के कार्यों में बेहतर समन्वय और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Next Post

राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र की जांच, छानबीन समिति ने 6 जुलाई को किया तलब

Wed Jul 1 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति छानबीन समिति ने उन्हें नोटिस जारी कर 6 जुलाई को भोपाल में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने और अपने सभी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने […]

You May Like