दान उत्सव: वेलस्पन और सिंटेक्स ने जरूरतमंदों को पहुंचाया 600 किलोग्राम राशन

सलामतपुर: वेलस्पन कॉर्पोरेशन लिमिटेड और सिंटेक्स ने दान उत्सव 2025 को उत्साहपूर्वक मनाया। 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित इस विशेष अभियान में कुल 286 लोग शामिल हुए, जिन्होंने महात्मा गांधी वृद्धा आश्रम, रायसेन के लिए सहयोग प्रदान किया।इस दौरान 600 किलोग्राम सूखा राशन और 250 यूनिट अन्य आवश्यक वस्तुएँ एकत्रित की गईं।

यह पहल समाज के प्रति संवेदनशीलता और सामुदायिक कल्याण की भावना को उजागर करती है।दोनों कंपनियों ने इस आयोजन के माध्यम से साझा मानवता और सेवा के संकल्प का संदेश दिया। वेलस्पन और सिंटेक्स की यह सामाजिक पहल न केवल जरूरतमंदों के जीवन में सहारा बनी, बल्कि कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) की प्रेरणादायक मिसाल भी साबित हुई।

Next Post

करोंद गल्ला मंडी में बनी गोदाम में लगी भीषण आग

Wed Oct 15 , 2025
भोपाल: करोंद गल्ला मंडी के पास गोदाम में बुधवार की सुबह भीषण आगजनी की घटना हुई. गोदाम में आग की सूचना मिलने पर फायर दमकलें मौके पर पहुंची. जानकारी सामने आई है कि मंडी में बने मखाने के गोदाम में आगजनी की घटना हुई है. भीषण आग को बुझाने के […]

You May Like