पेट्रोल डालकर ऑटो में लगाई आग

*गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के गायत्री विहार की घटना*

ग्वालियर। पुरानी रंजिश का बदला लेने एक बदमाश ने घर के बाहर खड़ी युवक की ऑटो में आग लगा दी। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के गायत्री विहार की है। घटना का पता उस समय चला जब पीड़ित की बेटी ने आग लगाने के बाद भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को देखा तो शोर मचा दिया। आरोपी भाग निकला और आग से ऑटो चलकर खाक हो गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के गायत्री विहार निवासी लोकपाल सिंह चौहान पुत्र विजय बहादुर सिंह चौहान ऑटो संचालक है और खुद भी ऑटो चलाता है। वह ऑटो चलाकर आया और दरवाजे पर खड़ा कर खाना खाने के बाद सोने चला गया। उनकी बेटी को एक युवक ऑटो के पास खड़ा दिखाई दिया, जिसने जेब से पेट्रोल की बोतल निकाली और ऑटो पर डालकर आग लगा दी। मामला समझ में आते ही युवती ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग निकला। वहीं उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक

ऑटो आग से जलकर खाक हो गई। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

दोस्त ने लगाई आग

पीड़ित ने बताया कि कुछ समय पहले तक उसकी दोस्ती चंदन राजावत से थी, लेकिन उसकी गलत हरकतों के कारण उसने दोस्ती तोड़ दी और तब से वह दुश्मनी रखता है। इससे पहले भी उसने आग लगाने का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वारदात सीसीटीवी में कैद

पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाले तो घटना सीसीटीवी में कैद है और एक युवक बाइक से आता है और पेट्रोल डालकर ऑटो में आग लगा देता है।

पुलिस ने कहा

पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जां रही है, जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हरेन्द्र शर्मा

टीआई गोला का मंदिर

Next Post

सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल

Mon Apr 21 , 2025
  *बेटे को बाइक पर बैठाकर सब्जी लेने निकला था पिता* ग्वालियर। रविवार को यहां दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सब्जी लेने निकले एक युवक की बाइक को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और उसका दो साल का बेटा उछलकर सिर के बल […]

You May Like