रात्रि 11 बजे तक होगा गरबा, बिना परिचय पत्र नहीं मिलेगा प्रवेश

जबलपुर। गरबा रात्रि 11 बजे तक आयोजक पूर्णत: स्वयं ही बंद करवा देंगें। गरबा में बिना परिचय पत्र प्रवेश न मिले। गरबा स्थान, प्रतियोगी, आमंत्रित अतिथि, की संख्या से संबंधित जानकारी थाने, एवं नगर पुलिस अधीक्षक, नगर दण्डाधिकारी दें। साउंड सिस्टम की अनुमति प्राप्त करते हुये साउंड सिस्टम का इस्तेमाल इस प्रकार करें कि उससे किसी को परेशानी न हो ,साथ ही साउंड सिस्टम की आवाज परिसर तक ही सीमित रहे यह सुनिश्चित करेंगे। यह बातें पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने दुर्गोत्सव पर्व के दौरान गरबा आयोजकों की बैठक में कहीं ।

बैठक में गरबा आयोजकों से व्यवस्था के सम्बंध में विस्तार से चर्चा करते हुये व्यवस्थाओं के सम्बंध में जानकारी ली साथ ही कहा कि गरबा स्थल पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था लगायी जायेगी, साथ ही सिविल ड्रेस में भी स्टाफ को लगाया जायेगा, जो गरबा स्थल एवं आसपास आने जाने वाली गलियों में पैट्रोलिंग करते हुये असामाजिक तत्वों पर निगाह रखेगा। बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक शहर डॉ आयुष जाखड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष भारद्वाज समेत समस्त नगर पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक एवं समस्त थाना प्रभारी शहर, लगभग 150 गरबा आयोजक, उपस्थित थे।

चैकिंग के बाद एंट्री, किसी की भावना आहत न हो-

बैठक में बताया गया कि गरबा स्थल पर आयोजकों द्वारा जारी पासधारी व्यक्तियों को चैकिंग के उपरांत ही प्रवेश दिया जायेगा। प्रतियोगी कोई भी सामान अपने साथ नही ले जा सकेगें। गरबा आयोजित करने वाले आयोजकगण यह सुनिश्चित करेंगे कि गरबा नृत्य पारम्परिक वेशभूषा में हो साथ ही आयोजन के दौरान धार्मिक प्रस्तुति ही की जाये जिससे किसी की भावना आहत न हो। महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसी टीव्ही कैमरा आवश्यक रूप से लगाए जाए।

Next Post

लव रंजन ने 'पहला प्यार दूसरी बार' की छह लीड स्टारकास्ट के साथ दिखाई पहली झलक

Thu Oct 8 , 2026
मुंबई, 08 अक्टूबर (वार्ता) लव फिल्म्स की आगामी यूथ एंटरटेनर फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिल्म के निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं, जबकि अनुज सैनी इसके निर्देशन से बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में छह नए चेहरे […]

You May Like