
सिंगरौली। प्राथमिक शापूमावि गहिलगढ़ में पदस्थ शिक्षक शशांक जैन की आज सेवा समाप्त कर दी गई है। वहीं शाप्रावि गढ़वा में पदस्थ प्रधानाध्यापक ददन प्रसाद वर्मा को कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देश पर डीईओ एसबी सिंह ने निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला गढ़वा में पदस्थ प्रधानाध्यापक ददन प्रसाद पर आरोप है कि विद्यालय संचालित नही की जा रही है। उक्त शिकायत की जांच बीआरसी चितरंगी से कराई गई। बीआरसीसी ने 4 सितम्बर को विद्यालय पहुंच जांच किया। जहां आरोप सही पाया गया। जांच के दौरान हेडमास्टर ददन प्रसाद वर्मा नियमित रूप से एवं समय पर विद्यालय में उपस्थित नही होते थे और अनुपस्थित दिवसो का भी कर्मचारी पंजी हस्ताक्षर करते थे। जहां हेडमास्टर ने अपने कथन में भी 2 एवं 3 सितम्बर को शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष के साथ देवरा बैंक जाना बताया गया। जबकि बैंक जाने के पूर्व बीआरसीसी निर्धारित प्रारूप पर हस्ताक्षर प्रमाणीकरण कराना आवश्यक होता है। एचएम ने हस्ताक्षर प्रमाणितकरण नही कराया। यह कथन पूर्णत: कूटरचित पाया गया। वहीं बीआरसीसी ने विद्यालय में पदस्थ अतिथि शिक्षक विनोद कुमार बैस एवं प्रवेश कुमार पाण्डेय से भी पूछतांछ किया। जहां अतिथि शिक्षको ने अपने कथन में एचएम के नियमित विद्यालय न आने की बात स्वीकार किया है। इसके पूर्व कार्यालयीन पत्र 29 अक्टूबर 2024, 25 नवम्बर, 20 दिसम्बर, 3 जनवरी 2025 एवं 12 जून को जिला शिक्षा केन्द्र से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसका जवाब हेडमास्टर ने नही प्रस्तुत किया। इस संबंध में कलेक्टर को भी डीपीसी आरएल शुक्ला के द्वारा अवगत कराया गया। इधर लापरवाह हेडमास्टर को ददन प्रसाद वर्मा को कलेक्टर के निर्देश पर आज डीईओ सूर्यभान सिंह ने निलंबित करते हुये निलंबन अवधि में मुख्यालय शाउमावि विंध्यनगर नियत किया है। उधर संकुल केन्द्र विंध्यनगर के शामावि गहिलगढ़ में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक शशांक जैन पिछले दो वर्ष पूर्व 22 दिसम्बर 2023 से लगातार गैरहाजिर हैं। उन्हें प्राचार्य के द्वारा पत्राचार भी किया गया। लेकिन उसका कोई जवाब एवं सुनवाई के लिए नियत तिथि में भी उपस्थित नही हुये। जहां कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने शिक्षक शशांक जैन के बिना किसी पूर्व सूचना एवं अवकाश स्वीकृत कराये नदारत रहने पर सेवा समाप्त करने आदेश जारी कर दिया।
