पटेल ने महावीर जन्म कल्याणक की दी शुभकामनाएं

गांधीनगर (वार्ता) गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जैन तथा जैनेतर समाज के सभी नागरिकों को प्रभु महावीर के जन्म कल्याण के पर्व की शुभकामनाएँ दी हैं।

श्री पटेल ने कहा है कि करुणा एवं अहिंसा के तत्व चिंतन को भगवान महावीर स्वामी ने जीवन आचरण से सदैव आत्मसात कराया है। यह आवश्यक है कि इस दिन सभी लोग जैन धर्म की नींव में रहे करुणा एवं अहिंसा के व्रतों को आत्मसात करने का संकल्प लें।

मुख्यमंत्री ने महावीर जन्म कल्याण की शुभकामनाएँ देते हुए यह भी कहा कि महावीर स्वामी द्वारा प्रबोधित करुणा, जीवदया तथा अहिंसा के मार्ग पर चलकर समरस एवं सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण के लिए सभी संकल्पबद्ध हों।

 

Next Post

कर्नाटक के पूर्व मंत्री नागेंद्र पर चेक अनादरण मामले में जुर्माना

Thu Apr 10 , 2025
बेंगलुरु (वार्ता) कर्नाटक की एक निचली अदालत ने वीएसएल स्टील्स लिमिटेड द्वारा दायर चेक अनादरण मामले में बुधवार को पूर्व राज्य मंत्री बी नागेंद्र समेत तीन लोगों पर 1.25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) केएन शिवकुमार ने आरोपी नागेंद्र, अनिल राजशेखर और चंदुरभास्कर को संयुक्त […]

You May Like