कर्नाटक के पूर्व मंत्री नागेंद्र पर चेक अनादरण मामले में जुर्माना

बेंगलुरु (वार्ता) कर्नाटक की एक निचली अदालत ने वीएसएल स्टील्स लिमिटेड द्वारा दायर चेक अनादरण मामले में बुधवार को पूर्व राज्य मंत्री बी नागेंद्र समेत तीन लोगों पर 1.25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) केएन शिवकुमार ने आरोपी नागेंद्र, अनिल राजशेखर और चंदुरभास्कर को संयुक्त रूप से 1.25 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया। भुगतान न करने पर तीनों को एक साल की कैद काटनी होगी।

आरोपियों द्वारा जारी किए गए चेक अनादरण होने के बाद यह मामला निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। दलीलें सुनने के बाद अदालत ने तीनों को सजा सुनाते हुए अपना फैसला सुनाया।

गौरतलब है कि नागेंद्र वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी आरोपी हैं जिसकी फिलहाल जांच चल रही है।

 

Next Post

ब्रिटिश निवेशक भारत में निवेश के लिए आमंत्रित

Thu Apr 10 , 2025
लंदन (वार्ता) केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को ब्रिटिश निवेशकों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुये कहा कि भारत वैश्विक फिनटेक क्रांति का नेतृत्व कर रहा है और दुनिया के लगभग आधे वास्तविक समय के लेन-देन के साथ और वैश्विक स्तर पर भारत में सबसे […]

You May Like