दमोह के हिनोता कला में चोर गिरोह की दस्तक, कई घरों के ताले टूटे, दो घरों में लाखों की चोरी

हटा/दमोह। गैसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हिनोता कला में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने जमकर आतंक मचाया.चोरों ने गांव के 4 से 5 घरों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया. जबकि दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर नगदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है.जानकारी के अनुसार चोरों ने सबसे पहले अमित पटेल के घर को निशाना बनाया.घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे नगद रुपए व अन्य सामान चोरी कर लिया. इसके अलावा नरेश सेन के घर का ताला तोड़कर करीब 35 से 40 हजार रुपए नकद तथा सोने की बाली चोरी कर ली गई.पीड़ित परिवारों के अनुसार दोनों घरों से हुई चोरी में कुल नुकसान लगभग एक लाख से सवा लाख रुपए के बीच बताया जा रहा है. वहीं चोरों ने गांव के अन्य कई घरों के ताले भी तोड़े, लेकिन वहां चोरी करने में सफल नहीं हो सके.घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित लोग गैसाबाद थाना पहुंचे और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई सोमवार सुबह पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर घटनास्थलों का निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी.फिलहाल गैसाबाद पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

बिजली कंपनी के दो अफसर दफ्तर में ही 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Mon Jun 29 , 2026
जबलपुर। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के रामपुर स्थित मुख्यालय में सोमवार को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने बिजली कंपनी के दो सीनियर अफसरों को उनके ही दफ्तर में ठेकेदार से 25 हजार की घूस लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। पकड़े गए भ्रष्ट अधिकारियों में एडिशनल चीफ […]

You May Like